सीएम धामी ने थपथपाई मेधावियों की पीठ, सफल छात्रों को दी बधाई

खबर रफ्तार, देहरादून: सीएम धामी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है, जो सराहनीय है। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि छात्र-छात्राएं इसी समर्पण और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ते हुए अपने जीवन में नई उपलब्धियों को हासिल करेंगे और राज्य तथा देश का नाम रोशन करेंगे।

श्री धामी ने यह भी कहा कि शिक्षा जीवन का आधार है और प्रत्येक विद्यार्थी को अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। उन्होंने उन विद्यार्थियों का भी उत्साहवर्धन किया, जिन्हें इस बार अपेक्षित परिणाम प्राप्त नहीं हो सके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि असफलता अंत नहीं होती, बल्कि यह आगे बढ़ने का एक अवसर होती है। ऐसे विद्यार्थी धैर्य रखें, सकारात्मक सोच अपनाएं और अधिक मेहनत के साथ आगे की तैयारी करें, निश्चित रूप से उन्हें सफलता प्राप्त होगी।

शहडोल में रेत माफिया का कहर: सोते चौकीदार को रेत वाहन ने कुचला, मौके पर मौत

मुख्यमंत्री ने सभी सफल विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी बधाई दी और कहा कि उनके सहयोग और मार्गदर्शन से ही बच्चों ने यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours