निर्देशक और निर्माता रामानंद सागर के बेटे की अस्थियां आज गंगा में विसर्जित |

खबर रफ्तार, हरिद्वार: 13 फरवरी को आनंद सागर का मुंबई में निधन हो गया था। शुक्रवार को परिवार के लोग अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचे।

प्रसिद्ध धारावाहिक रामायण के निर्देशक और निर्माता रामानंद सागर के बेटे आनंद सागर की अस्थियां आज गंगा में विसर्जित की गई। इससे पहले पोते शक्ति सागर ने कर्मकांड के लिए पूजा-अर्चना की।

बता दें कि 13 फरवरी को आनंद सागर का मुंबई में निधन हो गया था। शुक्रवार को परिवार के लोग अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचे। जहां हरकी पैड़ी पर तीर्थ पुरोहित संजय पटवर की ओर से आनंद सागर के बेटे शक्ति सागर से कर्मकांड के लिए पूजा-अर्चना कराई।
विधि-विधिवत पूजा-अर्चना करने के बाद शक्ति सागर और परिवार के लोगों की ओर से अस्थियां गंगा में प्रवाहित कर दी गईं। कर्मकांड करने के बाद परिवार वापस मुंबई लौट गया।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours