ख़बर रफ़्तार , देहरादून : ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर सोमवार को बेमर के पास एक आर्मी का ट्रक सड़क पर पलटने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ट्रक में दो लोग सवार थे। जिसमें से एक व्यक्ति घायल हो गया और एक व्यक्ति की मौत हो गई। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने बताया कि हादसे की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस और राजस्व विभाग की टीम घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गई है।
ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर आर्मी का ट्रक हुआ दुर्घटनाग्रस्त, एक व्यक्ति की मौत, दूसरा घायल

+ There are no comments
Add yours