खबर रफ्तार, देहरादून: पुलिस उपाधीक्षक विवेक सिंह कुटियाल को क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर बनाया गया है। वे अब प्रेमनगर सर्किल के अंतर्गत थाना प्रेमनगर, सेलाकुई, गोपनीय शाखा, एलआईयू और पीएसी से जुड़े कार्यों की निगरानी करेंगे। साथ ही अगले आदेश तक उन पर क्षेत्राधिकारी विकासनगर सर्किल की भी जिम्मेदारी रहेगी।
जिले में छह पुलिस उपाधीक्षकों (सीओ/डीएसपी) के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। साथ ही नई जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं। एसएसपी अजय सिंह की ओर से आदेश जारी किए गए हैं।

+ There are no comments
Add yours