ख़बर रफ़्तार, बिधनू: सबमर्सिबल बोरिंग के लिए दीवार तोड़ने को लेकर चचेरे भाइयों व भतीजों ने मिलकर बुजुर्ग किसान को पीट-पीट कर मार डाला। बिधनू के मझावन गांव में हुई इस घटना को लेकर पीड़ित परिवार ने थाना पुलिस पर आरोपितों से मिलीभगत करके उनके परिवार को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
भोला ने कई लात उनके सीने में मारी और साथ गोपी ने लोहे की रिंच से उनके सिर पर कई वार कर दिए। इससे बुजुर्ग की हालत बिगड़ गई। स्वजन उन्हें बिधनू सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बेटे आनंद और गोविंद ने बताया कि तीन वर्ष पहले भोला और गोपी ने उनके दरवाजे की आठ फीट जमीन पर कब्जा कर लिया था।
इसे भी पढ़ें- ऋषिकेश से बने सर्वाधिक ग्रीन कार्ड, टैक्सी के लिए सबसे ज्यादा अवेदन, ऐसे करें अप्लाई
उन्हें निकलने के लिए केवल चार फीट की गली दी थी। पिता ने थाना और चौकी जाकर न्याय गुहार लगाई थी। आरोप है कि पुलिस ने इसके बाद भी आरोपितों का पक्ष लेकर कब्जा करा दिया था। बुजुर्ग की मौत के बाद पत्नी मंजू बेसुध हो गई। वहीं दूसरी ओर थाना प्रभारी ने मंगलवार को किसी विवाद से इंकार करते हुए बुजुर्ग के बीमार होने की बात कही है। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

+ There are no comments
Add yours