खबर रफ्तार, देहरादून : सरकार-संगठन की समीक्षा के साथ भाजपा ने चुनावी शंखनाद कर दिया है। गृह मंत्री अमित शाह ने आज हरिद्वार में जनसभा को संबोधित किया। जनसभा के लिए हरिद्वार को चुनने के कुछ खास कारण हैं।
भारतीय जनता पार्टी ने राज्य के द्वार से चुनावी मोड में प्रवेश कर दिया है। गृह मंत्री अमित शाह की जनसभा के लिए हरिद्वार को चुनने का कारण इसलिए भी है क्योंकि इस जिले में कांग्रेस, बसपा को हर चुनाव में जीत मिलती रही है। पार्टी ने यहां से चुनावी शंखनाद कर मिशन 2027 के लिए मनोवैज्ञानिक बढ़त बनाने की तैयारी की है।

+ There are no comments
Add yours