ख़बर रफ़्तार, देहरादून : चंडीगढ़ सेक्टर-37 में भाजपा के कार्यालय पर ग्रेनेड से हमला हुआ। इसके बाद देहरादून में पुलिस अलर्ट मोड पर है।
चंडीगढ़ में हमले के बाद दून में भाजपा कार्यालय की सुरक्षा बढ़ाई गई है। एसएसपी परमेंद्र सिंह डोभाल ने इस संबंध में मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि चंडीगढ़ में हुई घटना के बाद यहां पुलिस को अलर्ट किया गया।

+ There are no comments
Add yours