बरेली में मजदूरों और नशेड़ियों को रुपयों का लालच देकर खून की तस्करी करने वाले आरोपी गिरफ्तार

ख़बर रफ़्तार, बरेली : कोतवाली पुलिस ने मजदूरों और नशेड़ियों को चंद रुपयों का लालच देकर खून की तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान भमौरा थाना क्षेत्र के गांव रुद्रपुर निवासी कल्याड सिंह के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

कोतवाली प्रभारी दिनेश शर्मा ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह बेरोजगार है। उसने दो बार दिल्ली में एजेंट के जरिए ब्लड दिया। उसके बाद वहां से उसे आईडिया मिला। फिर बरेली आकर सक्रिय हो गया। इसके लिए वह मजदूर चौक या रेलवे स्टेशन से मजदूरों और नशेड़ियों को एक से दो हजार रुपये में लेकर आता है। ब्लड निकलवा कर जरुरत मंद लोगों को पांच से छह हजार रुपये में बेचता है। पुलिस आरोपी से अभी पूछताछ कर रही है।

Also read- संभल: 6 वर्षीय बच्चे पर जंगली कुत्तों ने अकेला देख हमला कर दिया, बुझ गया घर का चिराग

You May Also Like

More From Author