ख़बर रफ़्तार, जालंधर: जेल से रिहा होने के बाद राज्यसभा सदस्य एवं आप के वरिष्ठ नेता संजय सिंह पंजाब (Punjab News) में लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए सक्रिय हो गए हैं। मंगलवार को संजय सिंह चंडीगढ़ में प्रदेश के विधायकों एवं विभिन्न बोर्डों और कॉरपोरेशनों के चेयरमनों के साथ बैठक करेंगे।
हालांकि विधानसभा हलका जालंधर सेंट्रल के विधायक रमन अरोड़ा सेहत ठीक न होने के कारण शामिल नहीं हो सकेंगे। बीते लगभग एक दशक से संजय सिंह (AAP Leader Sanjay Singh) पंजाब की राजनीति से सीधे तौर पर जुड़े रहे हैं।
वर्ष 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले संजय सिंह पूरी तरह से आप की गतिविधियों को पंजाब में चला रहे थे। चुनाव प्रक्रिया के चलते वह लंबे समय तक पंजाब में ही थे।
आप नेता आतिशी ने किया ये दावा
वहीं आम आदमी पार्टी की लीडर आतिशी ने दिल्ली सीएम की गिरफ्तारी को लेकर दावा किया है। उन्होंने कहा कि अगर जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi CM Arvind Kejriwal) असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की तरह भाजपा में शामिल हो जाएं तो वह एक दिन में रिहा कर दिए जाएंगे।केजरीवाल कभी नहीं झुकेंगे। वह पूरे देश में आम आदमी के अधिकारों के लिए लड़ते रहेंगे, चाहे वह जेल के अंदर हों अथवा बाहर।
यह दावा दिल्ली की शिक्षा मंत्री और आप नेता आतिशी ने किया। इस दौरान उन्होंने असम में गठबंधन नहीं होने पर अफसोस जताया। वह असम के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।
+ There are no comments
Add yours