दिल्ली विधानसभा की Security में सेंध: गेट तोड़कर परिसर में घुसी कार, कुछ फेंककर फरार

ख़बर रफ़्तार, दिल्ली : दिल्ली विधानसभा में सोमवार को सुरक्षा में सेंध लगने का मामला सामने आया है। एक अज्ञात कार गेट तोड़कर परिसर में घुस गई और फिर भाग निकली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है यह घटना विधानसभा के गेट नंबर दो पर हुई है। जब एक कार अचानक वहां पहुंची और सुरक्षा बैरियर तोड़ दिया। पुलिस अभी मौके पर है, वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

बैरियर तोड़ते हुए घुसी कार और अंदर से निकला नकाबपोश
शुरुआती जानकारी के अनुसार, विधानसभा के गेट नंबर-2 यानी कि वीआईपी गेट से एक कर घुसी। इसके बाद कार वहां गेट पर लगे बूम बैरियर को तोड़ते हुए आगे बढ़ गई और उसमें से नकाबपोश निकला उसने विधानसभा अध्यक्ष की गाड़ी पर कुछ फेंका और उसके बाद फरार हो गया।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours