चमोली में बड़ा हादसा, करंट लगने से 15 लोगों की मौत, दारोगा समेत कई झुलसे

खबरे शेयर करे -

खबर रफ्तार, चमोली : उत्तराखंड के चमोली में बुधवार को बड़ा हादसा हुआ है। नमामि गंगे के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के पास करंट फैल गया है। करंट लगने से 15 लोगों की मौत हो गई है। वहीं ‌20 से अधिक लोग इसकी चपेट में आ गए हैं, इसमें पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। बता दें कि करंट लगने से झुलसे लोगों को जिला चिकित्सालय लाया गया है।

बताया गया कि ट्रीटमेंट प्लांट में काम करने वाले युवक की रात्रि में मौत हुई, सुबह पुलिस कार्रवाई के लिए पहुंची। तो इस दौरान मृतक के स्वजनों सहित अन्य लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी बीच वहां करंट फैला और मौजूद लोग इसकी चपेट में आ गए। 20 से अधिक लोगों को जिला चिकित्सालय लाया गया है। झुलसने वालों में तीन की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है, जिसमें चमोली के दरोगा भी शामिल हैं।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours