फिल्म की शूटिंग के लिए देहरादून पहुंचे अभिनेता अक्षय कुमार, खूबसूरत वादियों में करीब 15 दिन तक चलेगी शूटिंग

खबरे शेयर करे -

ख़बर रफ़्तार, डोईवाला : करीब सवा साल बाद एक बार फिर अभिनेता अक्षय कुमार फिल्म की शूटिंग के लिए देहरादून पहुंच गए हैं। गुरुवार से देहरादून और मसूरी की खूबसूरत वादियों में फिल्म की शूटिंग की जाएगी। धर्मा प्रोडेक्शन की इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा अभिनेता आर माधवन, अभिनेत्री अनन्या पांडे और चित्रांगना सिंह मुख्य भूमिका में हैं। इससे पहले फरवरी में फिल्म कठपुतली की शूटिंग के लिए अक्षय कुमार देहरादून आए थे।

देहरादून और मसूरी की खूबसूरत वादियां फिल्म निर्देशकों को आकर्षित करती रही है। शायद यही कारण है कि देहरादून और मसूरी में कई बड़े बैनरों की फिल्म शूट हो चुकी है। गुरुवार से देहरादून और मसूरी में धर्मा प्रोडेक्शन की फिल्म की शूटिंग होनी है। फिल्म के प्रोड्यूसर माधव राय कपूर भी देहरादून पहुंचे हैं। इससे पहले वह फिल्म जुग-जुग जियो को प्रोड्यूस कर चुके हैं।

  • देहरादून और मसूरी में करीब 15 दिन तक चलेगी शूटिंग

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours