Dehradun में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक आरोपी घायल; साथी फरार

खबरे शेयर करे -

ख़बर रफ़्तार, देहरादून : Dehradun के पटेल नगर क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली एक बदमाश के पैर में लगी, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। घायल आरोपी को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

फायरिंग के मामले में वांछित था अंकित चौहान

पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ में घायल बदमाश की पहचान अंकित चौहान के रूप में हुई है। आरोप है कि कुछ दिन पहले उसने शिमला बायपास रोड पर एक व्यक्ति को जान से मारने की नीयत से फायरिंग की थी। पुलिस तभी से आरोपी की तलाश में जुटी थी।

बताया जा रहा है कि अंकित चौहान पहले भी आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है। पुलिस अब उसके आपराधिक रिकॉर्ड को भी खंगाल रही है।

बैंककर्मी सत्यम चौहान पर फायरिंग मामले में आया नाम

अंकित चौहान का नाम बड़ोवाला क्षेत्र में बैंककर्मी सत्यम चौहान को गोली मारने के मामले से भी जुड़ा है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि घायल व्यक्ति की एक पुरानी महिला मित्र से उसने पांच लाख रुपये में उसे रास्ते से हटाने का सौदा किया था।

पुलिस के अनुसार, सौदे की बाकी रकम लेने के लिए अंकित अपने साथी के साथ दोबारा देहरादून आया था। इसी दौरान पुलिस को उनकी मौजूदगी की सूचना मिली और पटेल नगर क्षेत्र में दोनों का सामना पुलिस टीम से हो गया।

अंधेरे का फायदा उठाकर साथी फरार

पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान अंकित चौहान के पैर में गोली लगी और उसे मौके से दबोच लिया गया। वहीं, उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा।

फरार आरोपी की तलाश में पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया। पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। मामले में पुलिस आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई कर रही है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours