Dineshpur NH-74 पर दर्दनाक हादसा : घर लौट रहे डॉक्टर को ट्राला ने मारी टक्कर, मौके पर मौत

खबरे शेयर करे -

ख़बर रफ़्तार, रुद्रपुर : Dineshpur क्षेत्र में NH-74 पर देर रात एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। क्लीनिक बंद कर घर लौट रहे एक डॉक्टर की तेज रफ्तार ट्राला की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि शव कई हिस्सों में बिखर गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतक की पहचान 46 वर्षीय मंटू चंद्र राय निवासी रतन फार्म नंबर-03, राजनगर शक्ति फार्म, उधम सिंह नगर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उनकी जाफरपुर के लंबाखेड़ा क्षेत्र में क्लीनिक थी। क्लीनिक बंद कर वह बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान दिनेशपुर कट के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्राला ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्राला की रफ्तार काफी अधिक थी और टक्कर के बाद चालक वाहन नहीं रोक सका। डॉक्टर सड़क पर गिर पड़े और ट्राला उन्हें काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया। हादसे में उनका शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही दिनेशपुर थाना पुलिस और रुद्रपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में शामिल ट्राला को भी जब्त कर लिया गया है, जबकि चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और चालक की तलाश जारी है।

हादसे के बाद कुछ देर के लिए हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई, जिसे पुलिस ने बाद में खुलवाया। स्थानीय लोगों ने NH-74 पर बढ़ते हादसों को लेकर नाराजगी जताते हुए प्रशासन से भारी वाहनों की रफ्तार पर नियंत्रण और ट्रैफिक व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours