एक्सपायर्ड सामान की री-पैकिंग कर बाजार में सप्लाई का खुलासा

खबर रफ्तार, एक्सपायर्ड सामान : उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थों के अवैध कारोबार का खुलासा किया है। ढकिया चमन गांव में छापेमारी के दौरान टीम ने भारी मात्रा में पुराने और खराब हो चुके खाद्य उत्पाद बरामद किए, जिन्हें दोबारा पैक कर बाजार में सप्लाई किया जा रहा था।

जांच में सामने आया कि यह नेटवर्क मुरादाबाद से लेकर मुज़फ्फरनगर तक फैला हुआ था। मौके से करीब 10 हजार चिप्स के पैकेट, 200 पेटी नूडल्स, 1200 पैकेट नमकीन और मूंगफली, 400 पैकेट काजू बर्फी, 2500 पैकेट मूंगदाल, 400 पैकेट रस्क और लगभग 100 किलोग्राम खुला नमकीन बरामद किया गया। जब्त किए गए इन सभी उत्पादों की कुल कीमत चार लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने इस मामले में आरोपी कलीम को नोटिस जारी कर दिया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों के अनुसार, यह मिलावटी और एक्सपायर्ड सामान अमरोहा, संभल, बिजनौर, रामपुर और मुज़फ्फरनगर सहित कई जिलों में सप्लाई किया जा रहा था, जिससे लोगों की सेहत पर गंभीर खतरा मंडरा रहा था।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours