सफाई अभियान में खुद उतरे सीएम धामी, जनता को किया जागरूक

ख़बर रफ़्तार, देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बल्लूपुर चौक पर नगर निगम द्वारा आयोजित स्वच्छता अभियान में भाग लेकर प्रदेशवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने स्वयं झाड़ू उठाकर सफाई अभियान में हिस्सा लिया और लोगों को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकार के प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसमें जनभागीदारी बेहद जरूरी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि स्वच्छता को हमें अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना होगा।

उन्होंने कहा कि जब तक हर नागरिक स्वेच्छा से इसमें योगदान नहीं देगा, तब तक स्थायी बदलाव संभव नहीं है। अपने घर, मोहल्ले और शहर को साफ रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।

मुख्यमंत्री ने नगर निगम के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के जनसहभागिता आधारित अभियान समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साथ ही उन्होंने ऐसे अभियानों को नियमित रूप से चलाने पर भी बल दिया, ताकि स्वच्छता के प्रति जागरूकता लगातार बनी रहे।

  • स्वच्छता अभियान
  • नगर निगम
  • जनभागीदारी
  • स्वच्छ भारत
  • सफाई अभियान
  • उत्तराखंड समाचार
  • सामाजिक जागरूकता
  • पर्यावरण संरक्षण

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours