ख़बर रफ़्तार, तेहरान : अमेरिका और इस्राइल ने मंगलवार को ईरान के खर्ग द्वीप पर कई हमले किए हैं। इसके अलावा, ईरान के दक्षिण में स्थित कोम शहर के पास एक पुल को भी निशाना बनाया गया है। उधर, ईरान के मशहद शहर में रेल सेवाओं पर रोक लगा दी गई है। पढ़िए रिपोर्ट-
ईरान के खर्ग द्वीप पर कई हमले किए गए हैं। कोम शहर के पास एक पुल को भी निशाना बनाया गया। आईआरजीसी ने अमेरिका को लक्ष्मण रेखा पार न करने की चेतावनी दी है। प्रांत के डिप्टी गवर्नर मोर्तेजा हेदरी ने जानकारी दी कि मंगलवार को अमेरिका और इस्राइल ने ईरान के कोम शहर के पास एक पुल पर हमला किया।
ईरान के पूर्वोत्तरी शहर मशहद में रेल सेवाएं अचानक रोक दी गई हैं। यह फैसला सुरक्षा कारणों से लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शहर के गवर्नर ने केंद्रीय रेल स्टेशन से चलने वाली सभी ट्रेनों को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है।
काशान शहर में रेलवे पुल पर इस्राइल का हमला, दो की मौत
इस बीच, मेहर न्यूज एजेंसी ने जानकारी दी कि ईरान के काशान शहर में रेलवे के एक पुल पर इस्राइल ने हमला किया है। इस हमले में दो लोगों की मौत हो गई। हमला यहया आबाद रेलवे पुल पर किया गया। यह पुल मध्य ईरान में स्थित है। रिपोर्ट के अनुसार, इस्फहान के डिप्टी गवर्नर ने पुष्टि की कि हमले में दो लोगों की जान गई है। इस्राइली सेना ने पहले चेतावनी देते हुए ईरानी नागरिकों से कहा था कि वे शाम नौ बजे तक ट्रेनों में सफर न करें।
इससे पहले सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इस दौरान उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा था कि पूरे देश (ईरान) को एक रात में ही तबाह किया जा सकता है और यह शायल कल (मंगलवार) ही हो जाए। हालांकि, उन्होंने यह भी जानकारी दी थी कि मध्यस्थों के जरिये युद्धविराम के लिए वार्ता जारी है। लेकिन अभी तक कोई ठोस कामयाबी नहीं मिली है।

+ There are no comments
Add yours