ख़बर रफ़्तार, देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नगर निगम, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में ‘जुगमंदर हॉल’ का लोकार्पण करने के साथ ही विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया.
धामी ने कहा कि हमारी सरकार स्मार्ट सिटी, प्रधानमंत्री आवास योजना, अमृत भारत और स्वच्छ भारत मिशन जैसी योजनाओं के माध्यम से शहरी व्यवस्थाओं को आधुनिक, सुदृढ़ और जन-केन्द्रित बनाने और निरंतर कार्य कर रही है. इसी क्रम में देहरादून को आधुनिक और सुविधा संपन्न बनाने के लिए वर्तमान में 1400 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं पर कार्य प्रगति पर है.
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, राम सिंह, खजन दास, विधायक उमेश शर्मा, सहदेव पुंडीर, सविता कपूर, महापौर सौरभ थपलियाल समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

+ There are no comments
Add yours