ख़बर रफ़्तार, देहरादून : उत्तराखंड में मौसम विभाग ने ताजा भविष्यवाणी की है। इन 12 जिलों में बारिश की आशंका जताई गई है। जबकि पहाड़ी इलाको में बारिश के साथ बर्फबारी भी होगी। मौसम विभाग ने इन जनपदों में मौसम का अलर्ट जारी किया है। 8 अप्रैल तक मौसम लगभग इसी तरह रहने के आसार है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतनी होगी।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज यानी 3 अप्रैल को उत्तराखंड के देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ समेत 12 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की आशंका जताई गई है। ऊधम सिंह नगर में बारिश का अलर्ट नहीं है। जबकि राज्य में 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होगी। वहीं, 4 अप्रैल को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 5 अप्रैल को उत्तराखंड के सभी 13 जिलों में बारिश की संभावना है।
आने वाले दिनों की बात करें तो 8 अप्रैल तक मौसम लगभग इसी तरह रहने के आसार है। मैदान से लेकर पहाड़ तक मौसम खराब रहेगा। प्रदेशभर में बारिश देखने को मिलेगी। जबकि 3500 मीटर या इससे ऊचांई वाले क्षेत्रों में अधिक बर्फबारी का अनुमान है। ऐसे में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

+ There are no comments
Add yours