तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल

ख़बर रफ़्तार, रुड़की : उत्तराखंड के रूड़की में भीषण हादसा हुआ है। जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। घटना में तीन युवकों की मौत हुई है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बन गया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना मंगलौर के पीरपुरा अंडरपास पर हुई है। जहां मंगलवार देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों को टक्कर मार दी। घटना इतनी भयानक थी कि बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। बताया गया कि ट्रक अब्दुल कलाम चौक होते हुए हरिद्वार जा रहा था। इसी बीच यह दर्दनाक हादसा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों के कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

घटना में अयान (16), मोहम्मद रकीब (17 ) और मोहम्मद साकिब (16) की मौत हुई है। वह जबरदस्तपुर कोतवाली सिविल लाइंस रुड़की के रहने वाले हैं। मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बन गया है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours