खबर रफ्तार, उत्तरकाशी : जनपद उत्तरकाशी के मोरी में भयानक हादसा हुआ है। जहां दो लकड़ी के घरों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ऐसे में अन्य घरों को भी आग लगने का खतरा बना रहा। वहीं, लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना मोरी विकासखंड के दूरस्थ फीताड़ी गांव में हुई है। जहां सोमवार देर रात दो लकड़ी के भवनों में अचानक आग लग गई है। बताया गया कि गांव में अधिकतर मकान लकड़ी के बने हुए है। इसके चलते भीषण अग्निकांड का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इसी के साथ ही घटना की जानकारी पुलिस समेत दमकल विभाग की टीम को दी।

+ There are no comments
Add yours