खबर रफ्तार, देहरादून : धामी मंत्रिमंडल के विस्तार से भाजपा की 2027 की रणनीति भी साफ हो गई है। पहली बार कोई सीएम लगातार दो विधानसभा चुनावों का नेतृत्व करेगा।
चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार धामी मंत्रिमंडल के विस्तार की चर्चाओं पर विराम लग गया है। दूसरे नवरात्र के शुभ मुर्हुत पर पांच मंत्रियों ने शपथ ली। धामी ने अपनी टीम को चुनाव मैदान में उतार दिया है, जिसकी कमान एक बार फिर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथों में रहने जा रही है। राज्य के इतिहास में ऐसा पहली बार होने जा रहा है, जब कोई मुख्यमंत्री लगातार दूसरे विधानसभा चुनावों का नेतृत्व करेगा।

+ There are no comments
Add yours