देहरादून ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा: पति ही निकला पत्नी का हत्यारा

खबर रफ्तार, देहरादून: राजधानी देहरादून के प्रेमनगर में ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पति ही पत्नी का कातिल निकला। पारिवारिक विवाद के बीच महिला की बेरहमी से हत्या की गई। इसके बाद शव को कट्टे में भरकर फेंका था।

दरअसल, आज यानी 19 मार्च को पुलिस को सूचना मिली कि एक मजदूर की पत्नी अचानक लापता है। मामले में संदिग्ध रंजीत शर्मा को हिरासत में लिया गया।  पूछताछ में आरोपी पति ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। बताया कि उसकी पहली पत्नी रूपा उसे छोड़कर चली गई थी। वह अपने दूसरे पति के साथ रह रही थी। इसके चलते रंजीत ने भी दूसरी शादी कर ली। इसी बीच रूपा अपने पहले दूसरे पति को छोड़कर वापिस लौट आई। रंजीत को अपनी दूसरी पत्नी छोड़ने का दबाव बनाने लगी। 05 मार्च को दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने पहली पत्नी का गला घोटकर हत्या कर दी।

मृतका की लाश को घर में तीन-चार दिन तक छुपा कर रखा। इसके बाद 8 मार्च को शव को एक कट्टे में डालकर शीतला माता मंदिर के पास जंगल में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी रंजीत शर्मा निवासी सुखासन, थाना सिमरी बख्तयारपुर, जिला सहरसा, बिहार वर्तमान निवासी भट्टोवाला, प्रेमनगर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम को ब्लाइंड मर्डर सुलझाने पर इनाम मिलेगा। गौरलतब हो कि 11 मार्च को एक अज्ञात महिला का शव कट्टे में मिला था, जिसकी पहचान करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई थी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours