उत्तराखंड में दिल दहलाने वाली घटना, 22 दिन की बच्ची की हत्या, मां पर संगीन आरोप; एफआईआर दर्ज

खबर रफ्तार, बागेश्वर: उत्तराखंड के बागेश्वर में से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक 22 दिन की बच्ची की हत्या हुई है। आरोप है कि मां ने अपनी ही बेटी का गला घोटकर वारदात को अंजाम दिया गया है। बताया गया कि सास-ससुर के झगड़े से परेशान होकर महिला ने मासूम को मौत के घाट उतारा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले का खुलासा हुआ है। मृतक बच्ची के दादा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मां के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

मिली जानकारी के अनुसार यह मामला बागेश्वर के बैजनाथ थाना क्षेत्र के जैसर गांव का है। जहां एक 22 दिन की बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा किया कि बच्ची की गला घोटकर हत्या की गई। पुलिस ने परिजनों से मामले में सख्ती से पूछताछ की। मृतक के दादा ने बताया कि उनकी बहू ने घरेलू विवाद के बीच बच्ची को मौत के घाट उतारा है।

सूत्रों के मुताबिक बच्ची का पिता विदेश में नौकरी करता है। परिवार में बहू अपने सास-ससुर के साथ रह रही थी। इसी बीच उसने बेटी को जन्म दिया। बताया गया कि बहू को घर में बजुर्गों की रोक टोक पंसद नहीं थी। जिस वजह से घर में क्लेश रहता था। ऐसे में सास-ससुर के झगड़ों से तंग बहू ने अपना गुस्सा बच्ची पर निकाल दिया। उसका गला घोटकर मार दिया। इसके बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की झूठी कहानी सुनाई। लेकिन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची की हत्या का खुलासा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours