खबर रफ्तार, देहरादून: दून जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली आज फिर मिली है। बिना देरी के कोर्ट परिसर को तुरंत खाली करा दिया गया है।
दून जिला न्यायालय को आज फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। कोर्ट परिसर को तत्काल खाली कराया गया। जांच के लिए बम निरोधक दस्ता की टीम पहुंची है। बुधवार को भी दून कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल मिला था।
पाकिस्तानी आईएसआई और तमिल टाइगर ऑफ ईलाम का नाम
जिला जज की मेल में भेजे गए धमकी भरे पत्र में लिखा गया था कि सुबह 11.15 बजे परिसर को बम से उड़ा दिया जाएगा। कुल पांच बम पहले से ही इमारत के अंदर रखे गए हैं। यदि बम अपने आप नहीं फटते तो कुछ लोग अंदर आएंगे और वह खुद को उड़ा लेंगे। पत्र में लिखा कि परिसर में सी-4 और नाइट्रेट से बने पांच बम लगाए गए हैं। पत्र में तमिलनाडु में ईडब्ल्यूएस आरक्षण और ब्राह्मण वर्चस्व का विरोध करने जैसी बातें लिखी थीं। अंत में पाकिस्तान-डीएमके मॉडल जिंदाबाद, डीएमके आईटी विंग चेन्नई, तमिल टाइगर ऑफ ईलाम और पाकिस्तान आईएसआई का जिक्र है।

+ There are no comments
Add yours