खबर रफ्तार, उत्तरकाशी: उत्तरकाशी और नैनीताल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही तुरंत कोर्ट परिसर खाली कराए गए।
उत्तरकाशी और नैनीताल जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कोर्ट खाली कराया। पहले नैनीताल और फिर उत्तरकाशी में जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली।
उत्तराकशी नगर कोतवाल भावना कैंथोला ने बताया कि जिला कोर्ट से मेल पर परिसर में आरडीएक्स होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पूरे कोर्ट परिसर को खाली करवाकर जांच शुरू कर दी है।
सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा
ईमेल में प्रतिबंधित संगठन लिट्टे तथा पाकिस्तान आईएसआई का नाम भी लिखा गया है। हालांकि सुरक्षा एजेंसियां इस मेल की सत्यता की जांच कर रही हैं और इसे शरारती तत्वों की करतूत होने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा है।

धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद नैनीताल में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। साथ ही इस ईमेल की शिकायत एसएसपी को भी की गई है ।पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड द्वारा न्यायालय परिसर व आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

+ There are no comments
Add yours