मुख्यमंत्री धामी का टनकपुर दौरा, शारदा कॉरिडोर के शिलान्यास उत्सव और माघ खिचड़ी प्रोग्राम में हुए शामिल

खबर रफ्तार, चंपावत: सीएम धामी आज टनकपुर दौरे पर पहुंचे। यहां वह शारदा कॉरिडोर के शिलान्यास समारोह और माघ खिचड़ी कार्यक्रम में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत के टनकपुर में शारदा घाट पर शारदा कॉरिडोर के शिलान्यास समारोह और माघ खिचड़ी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। टनकपुर में सीएम धामी ने बूम में 954.46 लाख और 30975.89 लाख की योजनाओं का लोकार्पण किया। इसमें प्रथम चरण में शारदा घाट पर 107 करोड़ के कार्य होंगे, इसमें 500 मीटर लंबा घाट, फ्लड रोकने के लिए सुरक्षा दीवार, गेट, पैदल मार्ग, चेजिंग रूम, यात्री विश्राम शेड, लाइटिंग, कर्म हरि पाठशाला, आध्यात्मिक जोन से आदि कार्य भी शामिल हैं।

सीएम ने कहा कि शारदा घाट के 200 वर्ग किमी के दायरे को धार्मिक, पर्यटन की दृष्टि से विकसित होगा। उन्होंने कहा कि चंपावत के जनता से जो वादा उन्होंने किया था वह जल्द पूरा होगा। सीएम ने कहा कि मदरसा बोर्ड भी खत्म होगा। अल्पसंख्यक स्कूलों में गुरुवाणी गूंजेगी।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कुछ भी होता है उसका हो हल्ला जगह-जगह होता है। कोटद्वार की घटना का जिक्र करते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा। अपने भाषण के माध्यम से सीएम ने 2027 विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंका। उन्होंने कई बार कांग्रेस पर निशाना साधा।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours