खबर रफ्तार, कालसी (विकासनगर): हिमाचल प्रदेश के चौपाल से पांवटा साहिब आ रही हिमाचल रोडवेज मंगलवार को 100 मीटर गहरी खाई गिर गई। बस में 36 लोग सवार थे, जिनमें से तीन की मौत हो गई।
हिमाचल प्रदेश के चौपाल से पांवटा साहिब आ रही हिमाचल रोडवेज की बस मंगलवार को हरिपुर-कोटी-क्वानू-मीनस राजमार्ग पर सुदोई खड्ड के पास 100 मीटर गहरी खाई गिर गई। दुर्घटना कालसी की ओर से आ रहे एक ट्रक को पास देते समय पुश्ते के ढहने से हुई।
मार्ग पर लगे पुश्ते और रिटेनिंग वाॅल्स भी जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हैं। दुर्घटना की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील समूचे मोटर मार्ग पर क्रैश बैरियर की भी कमी है। इनके न होने के चलते भी प्रत्येक वर्ष इस मोटर मार्ग पर कई वाहन दुर्घटनाएं होती हैं व लोग असमय काल के ग्रास बनते हैं।
जौनसार बावर क्षेत्र के प्रवेश द्वार हरिपुर कालसी से देश की प्रमुख जल विद्युत परियोजनाओं छिबरौ, कोटी, इच्छाड़ी को होकर जाने वाले इस मार्ग से दिन-रात निजी तथा यात्री वाहन गुजरते हैं। इसके अतिरिक्त उत्तराखंड के त्यूणी बाबर व हिमाचल प्रदेश के शिमला रोहड़ू आदि प्रमुख सेब व अन्य फल उत्पादक क्षेत्रों से काश्तकार तथा बागवान अपनी नकदी फसलें लेकर रातों-रात सहारनपुर, मुजफ्फरनगर तथा दिल्ली की मंडियों में जाते हैं।


+ There are no comments
Add yours