ख़बर रफ़्तार, बदायूं: बदायूं के उझानी में सात दिन से लापता बच्चे का शव शनिवार सुबह उसके ही घर के पास खाली प्लॉट में पड़ा मिला। पुलिस के मुताबिक बच्चे के शरीर पर चोट के निशान हैं। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि किसी भी रंजिश से इनकार किया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
बदायूं के उझानी कस्बा के नझियाई मोहल्ले में शनिवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब आठ साल के सुभान का शव उसके घर के पास खाली प्लॉट में पड़ा मिला। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सुभान सात दिन से लापता था। परिजनों ने उसकी हत्या का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
सुभान, चटइया निवासी राजमिस्त्री अंबर अंसारी का इकलौता बेटा था। घरवालों और मोहल्ले के लोगों ने उसकी गुमशुदगी के बाद पिछले एक सप्ताह से दिन-रात खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। शनिवार सुबह जब शव मिला, तो परिवार की चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग भी मौके पर पहुंच गए।

+ There are no comments
Add yours