खबर रफ़्तार, हरिद्वार: अभिषेक गुप्ता मर्डर केस की मुख्य आरोपी पूजा शकुन पांडे आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गई। शकुन पांडे निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर थी। बाद में उसे हटा दिया गया था।
अभिषेक गुप्ता मर्डर केस की मुख्य आरोपी और 50 हजार की इनामी विवादित धर्म गुरु पूजा शकुन पांडे को अलीगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को आखिरकार, राजस्थान में पूजा की लोकेशन मिली, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
