उत्तराखंड में पेपर लीक के खिलाफ गरजी कांग्रेस, फूंका जाएगा सरकार और आयोग का पुतला

खबर रफ़्तार, देहरादून : उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा का प्रश्न पत्र बाहर आने के बाद कांग्रेस इस मुद्दे पर को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदशर्न करेगी। कांग्रेस का आरोप हैं कि तीन पर्चे बाहर कैसे आए। सरकार इसका जवाब दे।

प्रदेश कांग्रेस उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा के पेपर लीक के विरोध में आज सोमवार को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन करेगी। सभी जिला मुख्यालयों में पार्टी कार्यकर्ता प्रदर्शन कर सरकार व आयोग का पुतला फूंकेंगे।प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने कहा, भर्ती परीक्षा का पेपर लीक मामला प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के साथ बड़ा धोखा है। कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के दिशानिर्देश पर 22 सितंबर को कांग्रेस प्रदेश भर में प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा, अभ्यर्थियों को दिए गए प्रश्न पत्र के तीन पन्ने परीक्षा के दौरान बाहर कैसे आए।

सोशल मीडिया पर भी वायरल इन तीन पन्नों को जब परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों ने मिलान किया था। एक जैसे प्रश्न पाए गए। सख्त नकलरोधी कानून बनाने की उपलब्धि गिना रही प्रदेश सरकार को इस मामले में जवाब देना चाहिए। कांग्रेस पार्टी पेपर लीक मामले में सड़कों पर उतर कर सरकार व आयोग के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।

पेपर लीक राज्य के बेरोजगारों के साथ धोखा : उपाध्याय
उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश उपाध्याय ने कहा, राज्य में पेपर लीक बेरोजगारों के साथ धोखा है। इस तरह के मामले में सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। कुछ लोगों ने पेपर लीक कर राज्य को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया है। सरकार को इस प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच करानी चाहिए।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours