खबर रफ़्तार, देहरादून: सीएम पु़ष्कर सिंह धामी ने मनसा देवी मार्ग पर हुई भगदड़ में मृतकों के परिवारों को आर्थिक मदद की घोषणा की है।
हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर मार्ग पर हुई भगदड़ में छह लोगों की मौत हो गई। हादसे पर सीएम धामी ने भी शोक व्यक्त किया। उन्होंने हादसे के मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिए हैं। साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

+ There are no comments
Add yours