खबर रफ़्तार, देहरादून: उत्तराखंड के कई जिलों में आज भी बारिश होगी। देहरादून, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से इन जिलों में आज तीव्र से अति तीव्र दौर की बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
भारी बारिश और सड़कों पर मलबा आने से प्रदेश में दो स्टेट हाईवे समेत 106 मार्ग बंद हो गए हैं। इनमें सबसे बुरा हाल ग्रामीण सड़कों है। ग्रामीण सड़कों को खोलने की गति धीमी है। इससे क्षेत्रीय लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
इससे मार्ग दौड़वाला के पास बंद रहा। सड़क किनारे पानी की निकासी की व्यवस्था न होने से सड़क में जगह-जगह गड्ढे और पानी जमा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक इससे हादसों का खतरा बना है।स्थानीय दीपक कुमार व मोहन सिंह बताते हैं कि डोईवाला विधानसभा क्षेत्र ने प्रदेश को दो मुख्यमंत्री दिए, इसके बाद भी विधानसभा क्षेत्र में सड़कों की स्थिति ठीक नहीं है।
