जैतपुर में बीच सड़क पर बदमाशों ने युवक को बेरहमी से पीटा, हैवानियत की वीडियो वायरल

ख़बर रफ़्तार, दिल्ली: जैतपुर के सौरभ विहार में घायल चार-पांच बदमाशों ने बुधवार रात को सड़क के बीचोबीच एक युवक की बेरहमी से पिटाई की। आरोपितों ने लात-घूसों और ईंट से वार करके उसके गंभीर रूप से घायल कर दिया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

पुलिस को रात करीब साढ़े दस बजे सूचना मिली थी कि कुछ युवक सड़क के बीचोबीच सौरभ विहार में एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर रहे है। सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। यहां पर एक युवक खून से लतपथ पड़ा था।
उसे तुरंत नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपितों ने युवक के चेहरे पर ईंट से एक के बाद एक कई वार किए हैं। इसके बाद आरोपितों ने लात-घूसों से उसकी पिटाई की। युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।

You May Also Like

More From Author