ख़बर रफ़्तार, नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के नेहरू प्लेस में कार के अंदर एक युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान मयूर विहार निवासी ध्रुव के रूप में हुई है। अभी तक युवक की मौत के सही कारण का पता नहीं चल सका है। कार के अंदर कई जगह पर खून के निशान भी मिले हैं।
जब मार्केट में आने वाले लोगों ने शव देखा तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस जब मौके पर पहुंची तो कार अंदर से लॉक थी। मृतक युवक लाजपत नगर स्थित दयानंद कॉलोनी का रहने वाला था। वह गुरुग्राम की एक कंपनी में कार्यरत था। मृतक का 7 साल का एक बेटा है।
+ There are no comments
Add yours