ख़बर रफ़्तार, शाहजहांपुर: मानव शरीर में दिल बायीं तरफ, लीवर और पित्त की थैली दायीं तरफ होती है, लेकिन उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला के दिल समेत कई अंग विपरीत हिस्से में हैं। उनका दिल दायीं तरफ है। लीवर, पित्त की थैली, तिल्ली और आंत भी विपरीत जगह पर मिली है। शुक्रवार को जांच रिपोर्ट देखकर डॉक्टर भी हैरत में पड़ गए।
45 वर्षीय महिला को कुछ दिन से सीने में भारीपन महसूस हो रहा था। उन्होंने पुवायां आकर हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव पांडे से मिलकर समस्या बताई। जांच के दौरान पता चला कि उनका दिल दाहिनी ओर है। चिकित्सक ने उनका एक्सरे, ईसीजी, अल्ट्रासाउंड, इकोकार्डियोग्राफी आदि जांचें कीं तो इससे भी चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।
महिला का लीवर, पित्त की थैली, तिल्ली और आंत भी विपरीत जगह पाए गए। जांच के बाद महिला का उपचार शुरू कर दिया गया है। उनको खुद इसके बारे में जानकारी नहीं थी। उनको पहले कोई तकलीफ भी महसूस नहीं हुई थी।
+ There are no comments
Add yours