Breaking News

Sunday, November 8 2026

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव का खेलों पर पड़ेगा असर, इस तारीख तक बंद रहेंगे हल्द्वानी स्टेडियम के दरवाजे

ख़बर रफ़्तार, हल्द्वानी: लोकसभा चुनाव तक खिलाड़ियों के लिए स्टेडियम के दरवाजे बंद रहेंगे। 19 अप्रैल को मतदान के बाद ही जिले में 34 खेल कैंप संचालित किया जा सकेगा। खेल विभाग ने कैंप शुरू करने की कोई तिथि भी अभी तक तय नहीं की है। प्रदेश में अक्टूबर में 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होना है।

 आचार संहिता लगने से पहले ही खेल विभाग ने जिले में 34 खेल कैंप संचालित करने के लिए विभिन्न खेल प्रशिक्षकों के इंटरव्यू ले लिए हैं, मगर इसका परिणाम अभी जारी नहीं किया गया है। सहायक निदेशक रशिका सिद्दीकी ने बताया कि 19 अप्रैल को मतदान के बाद ही नैनीताल, हल्द्वानी, गौलापार, लामाचौड़, काठगोदाम, फतेहपुर, कोटाबाग आदि स्थानों में खेल कैंप लगाने की तिथि जारी की जाएगी।

ये भी पढ़ें…पति के जाने के बाद महिला ने जिसपर किया विश्वास, उसने आठ वर्षीय बेटी को बनाया हवस का शिकार; पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज

You May Also Like

More From Author

पति के जाने के बाद महिला ने जिसपर किया विश्वास, उसने आठ वर्षीय बेटी को बनाया हवस का शिकार; पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज

दिल्ली मेट्रो से सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर, इन स्टेशनों पर कई गेट रहेंगे बंद

You May Also Like: