दुनियाभर में बरस रहा है ‘शैतान’ का कहर,100 करोड़ की तरफ उल्टी गिनती शुरू

ख़बर रफ़्तार, नई दिल्ली: अजय देवगन (Ajay Devgn) और आर माधवन की फिल्म ‘शैतान’ का बज रिलीज से पहले भले ही इतना ज्यादा ना हो, लेकिन अब इस फिल्म को सिनेमाघरों में भर-भरकर ऑडियंस मिल रही है।

लोगों को फिल्म में एक के बाद एक खुल रहा सस्पेंस काफी पसंद आ रहा है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर तो फिल्म का प्रदर्शन शानदार है ही, लेकिन इसी के साथ दुनियाभर में भी ‘शैतान’ का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। ये फिल्म 100 करोड़ कमाने से कितनी दूर है, चलिए जानते हैं।

शैतान ने दुनियाभर में बोला धावा

अजय देवगन-आर माधवन (R Madhavan) और ज्योतिका स्टारर इस फिल्म की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी हुई है। इंडिया के साथ-साथ विदेशों में भी ‘शैतान’ लोगों को बेहद ही पसंद आ रही है। पहले दिन शुक्रवार को फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 21.9 करोड़ के आसपास का कलेक्शन किया था।
शनिवार को इस फिल्म के कलेक्शन में बढ़ोतरी देखने को मिली थी और शैतान ने लगभग 47.9 करोड़ दो दिन में कमा लिए थे। रविवार ‘शैतान’ के लिए काफी अच्छा साबित हुआ। सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, महज तीन दिनों के अंदर ही अजय देवगन की फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 79 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।
शैतान के पहले वीकेंड का कलेक्शन 
वर्ल्डवाइड कलेक्शन 79 करोड़ रुपए
ओवरसीज कलेक्शन 15 करोड़ रुपए
रविवार कलेक्शन 31 करोड़ रुपए

ओवरसीज अब तक ‘शैतान’ ने की इतनी कमाई

इंडिया में तेज रफ्तार से दौड़ रही शैतान दुनियाभर में अपना जादू चला चुकी है। महज सन्डे को ही अजय देवगन और ज्योतिका की सुपरनैचुरल हॉरर थ्रिलर फिल्म ने लगभग 31 करोड़ के आसपास का वर्ल्ड वाइड बिजनेस किया है। ओवरसीज मार्केट में शैतान ने 15 करोड़ का बिजनेस किया है।

दुनियाभर में बरस रहा है ‘शैतान’ का कहर,100 करोड़ की तरफ उल्टी गिनती शुरू

पहले वीकेंड ही वर्ल्ड वाइड 79 करोड़ कमा चुकी ‘शैतान’ को 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए बस अब 21 करोड़ और चाहिए। अगर इस फिल्म पर वर्किंग डे का बुरा असर नहीं पड़ा तो ये आने वाले दो दिनों के अंदर ही दुनियाभर में 100 करोड़ कमा लेगी।

ये भी पढ़ें…सीट कवर बनाने वाली कंपनी की फैक्टरी में अचानक लगी भीषण आग, एक श्रमिक झुलसा

You May Also Like

More From Author