रुड़की: ग्रामीण की धारदार हथियार से हत्या कर नाली में फेंका शव, चेहरे पर मिले निशान

ख़बर रफ़्तार, रुड़की:  मोहम्मदपुर जट गांव निवासी रमेश कुमार का गांव में ही नाली में शव मिला। रमेश (56) के शरीर पर धारदार हथियार के निशान मिले हैं। वहीं सूचना मिलते ही एसएसपी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

ये भी पढ़ें…देहरादून एयरपोर्ट से पिथौरागढ़ के लिए फ्लाइट शुरू, सीएम धामी ने किया शुभारंभ, जानें क्या रहेगा शेड्यूल

मंगलवार सुबह ग्रामीण खेतों की ओर जा रहे थे। उन्होंने रमेश का शव नाली में पड़ा देखा और सूचना परिजनों को दी। वहीं सूचना मिलते ही एसएसपी प्रर्मेंद्र डोबाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उधर, रमेश के चेहरे पर चोट और धारदार हथियार के निशान मिले है। एसएसपी ने बताया कि ग्रामीण की हत्या की गई है। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

You May Also Like

More From Author