यूपीएससी सीडीएस एग्जाम के लिए आवेदन करने में अब न करें देरी, लास्ट डेट है नजदीक

खबर रफ़्तार, नई दिल्ली:  यूपीएससी सीडीएस परीक्षा I के लिए आवेदन करने के इच्छुक कैंडिडेट्स के लिए अहम अपडेट है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से आयोजित होने वाली कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज एग्जामिनेशन (CDS 1) परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन विंडो आगामी 09 जनवरी, 2024 को बंद होने वाली है। अब ऐसे में, कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे बिना समय गंवाए फौरन इस परीक्षा के लिए अप्लाई कर दें। आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://upsc.gov.in/ पर जाकर एप्लीकेशन प्रोसेस को पूरा करना होगा।

सबसे पहले उम्मीदवारों को यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना होगा।होमपेज पर उपलब्ध यूपीएससी सीडीएस 1 परीक्षा 2024 लिंक पर क्लिक करें। आपको एक नए वेबपेज पर निर्देशित किया जाएगा, जहां आपको पंजीकरण करना होगा। अब अपना पंजीकरण आईडी और पासवर्ड बनाने के लिए अपनी सभी बेसिक डिटेल्स और संपर्क विवरण प्रदान करना होगा। पंजीकरण के बाद, आपको अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड आपके द्वारा प्रदान की गई ईमेल आईडी या फोन नंबर पर प्राप्त होगा। आवेदन पत्र भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। इसके बाद, आवेदन पत्र जमा करने से पहले आवश्यक शुल्क भुगतान करें। इसे डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए प्रिंटआउट लें।

यह भी पढ़ें: कॉप यूनिवर्स में सिद्धार्थ संग दिल्ली पुलिस की धमाकेदार एंट्री, रिलीज हुआ ट्रेलर

You May Also Like

More From Author