केदारनाथ यात्रा पर लगा ब्रेक, रेड अलर्ट जारी, जिला प्रशासन ने तीथयात्रियों को रोका

खबर रफ़्तार, रुद्रप्रयाग :मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन नेे केदारनाथ रोक दी है। रुद्रप्रयाग गौरीकुंड हाईवे भी सोनप्रयाग से आगे अवरुद्ध है। बाबा केदार के दर्शन के लिए तीर्थयात्रियों के आने का सिलसिला जारी है, लेकिन मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन कोई रिस्क नहीं लेना चाहता है, जिसके चलते यात्रा रोकने का निर्णय लिया गया है। अगले 24 घंटे में कुमाऊं के ज्यादातर जिलों के अलावा गढ़वाल के कुछ इलाकों में भारी से बहुत बारिश के आसार है। इसका मौसम विभाग की ओर से रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, उत्तरकाशी व रुद्रप्रयाग में भारी बारिश को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, कुमाऊं क्षेत्र के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए सरकार, शासन, प्रशासन के साथ ही आपदा प्रबंधन से जुड़े अफसरों को 24 घंटे सतर्क रहने की जरूरत है। बारिश के साथ ही  बिजली गिरने की भी संभावना जताई है।मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि भारी बारिश की मद्देनजर रेड अलर्ट जारी किया गया है। बहुत भारी बारिश के मद्देनजर आपदा प्रबंधन के लिहाज से बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। उधर, राजधानी दून व आसपास के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। डीएम सोनिका ने एसडीएम को निर्देशित किया कि वे अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहें।

 

 

 

 

You May Also Like

More From Author