बुलंदशहर में सीएम योगी; नारी शक्ति वंदन महिला सम्मान कार्यक्रम में बोले, आधी आबादी सुरक्षित, तो सब सुरक्षित

खबरे शेयर करे -

खबर रफ़्तार, बुलंदशहर:  मंगलवार को टीपी नगर में नारी शक्ति वंदन महिला सम्मान कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आधी आबादी सुरक्षित, तो सब कुछ सुरक्षित। महिला की सुरक्षा होगी, तो विकास भी होगा, निवेश भी होगा, रोजगार सृजन भी होगा।

सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार नारी की गरिमा, सम्मान, सुरक्षा व स्वावलंबन को लेकर कार्य कर रही है। इसी का परिणाम है कि एशियन गेम्स में बेटी पारूल व अन्नू ने गोल्ड मेडल जीता। अब इन बेटियों का सम्मान किया जाएगा। इन्हें सरकारी नौकरी दी जाएगी।

अब फिल्मों के लिए मुंबई जाने की जरूरत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बुलंदशहर समेत पूरे प्रदेश में विकास हो रहा है। जेवर में एशिया का नंबर वन एयरपोर्ट का निर्माण हो रहा है। अब फिल्मों के लिए मुुंबई जाने की जरूरत नहीं है। गौतमबुद्धनगर में ही फिल्म सिटी में फिल्में बनेगी। यहां के कलाकारों को काम मिलेगा। बुलंदशहर में भी बाबू कल्याण सिंह के नाम पर मेडिकल कालेज का निर्माण किया जा रहा है। प्रदेश के विद्यार्थी बुलंदशहर में मेडिकल की पढ़ाई कर सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने जताया नारी शक्ति वंदन के लिए प्रधानमंत्री का आभार

मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटी, बहन व माता की कोई जाति नहीं होती। प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी ने संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को पारित करा दिया। इससे अब विधानसभा व लोकसभा में एक तिहाई महिला निर्वाचित होकर आएगी। मुख्यमंत्री ने नारी शक्ति वंदन के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया।

प्रदेश में गुंडाराज समाप्त

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में गुंडाराज था। प्रदेश में जीरो टारलेंस नीति लागू की गई। इसके बाद प्रदेश में गुंडाराज समाप्त हो गया। अब कोई कानून का पालन नहीं करेगा, तो उस पर ढूंढू कर कार्रवाई की जाएगी। इससे पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 20 योजनाओं के 51 लाभार्थियों को लाभांवित किया। मुख्यमंत्री 631.89 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours