ख़बर रफ़्तार, हांगझोऊ: हांगझोऊ एशियाई खेलों में भारत महिला हॉकी टीम का सामना मलयेशिया से है। फिलहाल चौथे क्वार्टर का खेल जारी है। आखिरी क्वार्टर में वैष्णवी के पास पर लालरेमसियामी ने गोलकीपर को छकाते हुए बेहतरीन गोल दागा। इस गोल के साथ टीम इंडिया ने 6-0 की बढ़त बना ली है। भारत के लिए अब तक वैष्णवी, निशा, दीप ग्रेस इक्का, मोनिका, संगीता और लालरेमसियामी ने गोल दागे हैं।
मैच के सातवें मिनट में भारतीय टीम ने मलयेशिया पर काउंटर अटैक कर शानदार टीम गोल किया। उदिता के पास पर मोनिका ने फ्लिक से स्कोर किया। इसके बाद आठवें मिनट में भारतीय टीम को पेनल्टी कॉर्नर मिला। इस पर दीप ग्रेस इक्का ने शानदार ड्रैग फ्लिक से गोल किया। 11वें मिनट में नवनीत कौर ने फील्ड गोल किया। इसके बाद 14वें मिनट में भारत को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला। वैष्णवी विट्ठल के बॉल इंजेक्ट करने पर नेहा ने शानदार ड्रैग फ्लिक से गोल किया। पहले क्वार्टर में टीम इंडिया ने मलयेशिया पर 4-0 की बढ़त बनाई थी।

+ There are no comments
Add yours