रुड़की में देर रात लड़कियों के दो गुटों में चले डंडे ,एक लड़की को बेरहमी से पिटा

खबरे शेयर करे -

  ख़बर रफ़्तार,रुड़की : कोतवाली सिविल लाइंस स्थित एक होटल के समीप लड़कियों के दो गुटों में मारपीट का एक वीडियो तेजी से इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। इंटरनेट मीडिया प्रसारित वीडियो में एक लड़की दूसरी लड़की को बेरहमी से पीट रही है।

शनिवार सुबह से कई इंटरनेट माध्यमों पर एक वीडियो तेजी से प्रसारित हो रहा है। यह वीडियो रुड़की के होटल के समीप का है। होटल के बाहर लड़कियों के दो गुट आपस में झगड़ा कर रहे हैं। देखते ही देखते उनमें गाली गलौज और मारपीट शुरू हो जाती है।

 

एक लड़की दूसरी को जमीन पर गिरा कर डंडे से पीट रही है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र चौहान ने बताया कि किसी ने कोई सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। वीडियो पुलिस को मिला है इसकी छानबीन की जा रही है।

 

 

वीडियो कितने दिन पुराना है, इस संबंध में भी जानकारी नहीं मिल पाई है। आसपास के सीसीटीवी कैमरा को खंगाला जा रहा है। उसके बाद ही कुछ बताया जा सकता है।

 

 

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours