12.8 C
London
Saturday, July 27, 2024
spot_img

सगाई के बाद पहली बार सपोर्ट हुईं Aditi Rao Hydari, पैपराजी को देख छुपाई इंगेजमेंट रिंग

खबर रफ़्तार , नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari) इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। एक्ट्रेस की इस खुशी की वजह है उनकी सगाई। जो उन्होंने हाल ही में अपने ब्वॉयफ्रेंड और एक्टर सिद्धार्थ (Sidharth) से की है। पिछले काफी समय से अदिति और सिद्धार्थ एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। अब दोनों जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे। सगाई के बाद पहली बार अदिति राव हैदरी एयरपोर्ट पर सपोर्ट हुई। सोशल मीडिया पर अभिनेत्री का वीडियो वायरल हो रहा है।

अदिति राव हैदरी पहुंची मुंबई

बुधवार को अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ की शादी की खबरें आई थी, लेकिन गुरुवार को इस कपल ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर खुलासा किया कि शादी की बल्कि सगाई की है। शनिवार को अभिनेत्री मुंबई पहुंची। जहां उन्हें पैपराजी से अपने कैमरे में कैद किया। इस दौरान एक्ट्रेस के चेहरे पर सगाई की खुशी साफ-साफ नजर आई।

पैप्स ने पूछा जीजा जी कहा है

इस दौरान पैपराजी ने उन्हें देखते ही सगाई की बधाइयां दीं। साथ ही पूछा कि जीजा जी नहीं आए। ये सवाल सुन एक्ट्रेस हंसते हुए बोलती हैं वो गए शूटिंग पर। मैं अपने साथ मासी को लेकर आई हूं। इसके एक्ट्रेस पैपराजी को पोज देती हैं।

वानापार्थी के मंदिर की सगाई ?

कहा जा रहा है कि इस कपल ने अपने ट्रेडिशनल रीति-रिवाजों से वानापर्थी के मंदिर में सगाई की। इस जगह से एक्ट्रेस का खास रिश्ता है। एक्ट्रेस के नाना वानापर्थी संस्थान के आखिरी शासक थे। इसके अलावा उनका ताल्लुक एक शाही परिवार से हैं।

अदिति-सिद्धार्थ की लव स्टोरी

अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने साल 2021 की तमिल-तेलुगु फिल्म ‘महा समुद्रम’ के सेट से शुरू हुई थी। इसके बाद दोनों को कई बार एक साथ सपोर्ट किया गया। वहीं बीते साल कपल ने सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते को कंफर्म किया था।

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here