चंदन पार्क में दिल दहला देने वाली घटना, पति ने कि पत्नी और तीन बच्चों की धारदार हथियार से हत्या

खबर रफ्तार, नई दिल्ली : दिल्ली के समयपुर बादली इलाके में एक बेहद ही खौफनाक वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया है। चंदन पार्क में एक महिला और उसके तीन मासूम बच्चों की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई है।

दिल्ली के समयपुर बादली के चंदन पार्क इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और तीन बच्चों की धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश जारी है।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह वीभत्स घटना दिल्ली के चंदन पार्क इलाके में हुई। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी पति ने किसी धारदार हथियार का इस्तेमाल कर अपने ही परिवार के सदस्यों की जान ले ली। मौके पर पहुंची पुलिस को घर के अंदर का दृश्य देखकर स्तब्ध रह गई। महिला और उसके तीन बच्चों के शव खून से लथपथ पड़े थे। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि सभी की गला रेतकर हत्या की गई है। हत्याओं के पीछे के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है और पुलिस इस दिशा में गहन जांच कर रही है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल को सील कर दिया गया है और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर सबूत जुटाए जा रहे हैं। फरार आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी पति के बारे में कोई सुराग मिल सके। पुलिस का कहना है कि आरोपी पति को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours