खबर रफ्तार, देहरादून : ‘बिग बॉस’ प्रतिभागी यूट्यूबर अनुराग डोभाल मानसिक तनाव से जूझ रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने अपना एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह मानसिक तनाव से जूझते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस वीडियो में अपने माता-पिता को लेकर बड़ी बातें कही हैं। अनुराग डोभाल कलर्स के ‘बिग बॉस’ में प्रतिभागी कर चुके हैं।
अनुराग उत्तराखंड के डोईवाला के रहने वाला है। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपने साथ हुए धोखे के बारे में बता रहे हैं। उनके इस वीडियो से साफ पता चल रहा है कि वह काफी समय से मानसिक तनाव से जूझ रहे हैं। और इसकी वह उन्होंने अपना परिवार बताया है।

+ There are no comments
Add yours