केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुए रोके गए यात्री, यमुनोत्री में बारिश के बीच यात्रा जारी

खबरे शेयर करे -

खबर रफ़्तार, देहरादून : केदारनाथ धाम में रुक-रुककर हो रही बारिश और बर्फबारी को देखते हुए रोके गए यात्रियों को प्रशासन ने आज रवाना करना शुरू कर दिया। सुबह आठ बजे तक सोनप्रयाग से 5887 तीर्थयात्रियों को धाम के लिए रवाना किया गया। बता दें कि  सोमवार को करीब नौ हजार यात्रियों को जगह-जगह रोक दिया गया था।

  • यहां रुके इतने यात्री

केदारनाथ धाम में मौसम के अधिक खराब होने पर तिलवाड़ा से फाटा तक करीब ढाई हजार, सीतापुर से सोनप्रयाग तक करीब छह हजार और गौरीकुंड में लगभग 500 यात्रियों को रोका गया था।

  • यमुनोत्री में बारिश से परेशानी
यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में सुबह से ही बारिश हो जारी है। लेकिन मौसम की बेरुखी पर तीर्थयात्रियों की आस्था भारी पड़ रही है। बारिश के बीच पांच किमी की चढ़ाई चढ़ कर यात्री यमुनोत्री धाम पहुंच रहे हैं।
  • केदारनाथ में तीन मई तक रजिस्ट्रेशन पर रोक
 डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि केदारनाथ में खराब मौसम की स्थिति के कारण तीर्थयात्रियों के लिए पंजीकरण तीन मई तक रोक दिया गया है। दिल की समस्या या सांस की समस्या वाले लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours