खबर रफ्तार, पौड़ी: महिला ज्योति देवी पशुओं का चारा लेने जंगल जा रही थी, इसी बीच भालू ने उस पर हमला कर दिया।
पौड़ी में जंगली जानवरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। बुधवार को भी पाबौ विकासखंड के खंडुली गांव में भालू ने जंगल में चारा लेने गई एक महिला पर अचानक हमला कर दिया। महिला को 108 एंबुलेंस सेवा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने महिला को प्राथमिक उपचार दिया। चिकित्सकों ने महिला की स्थिति को गंभीर बताते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया है।
जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार सुबह लगभग 11:30 बजे की बताई जा रही है। महिला ज्योति देवी, पत्नी जगदीश जंगल जा रही थी, इसी बीच भालू ने उस पर हमला कर दिया।

+ There are no comments
Add yours