Madame Tussauds में वैक्स स्टेच्यू के लिए Aamir Khan ने क्यों किया था साफ मना? वजह जानकर लगेगा झटका

ख़बर रफ़्तार, नई दिल्ली:  आमिर खान को बॉलीवुड का मिस्टर परफेक्शनिस्ट यूं ही नहीं कहा जाता है। फिल्मों में तो हर एक छोटी चीजों पर उनका फोकस होता ही है, लेकिन ग्लैमर इंडस्ट्री से होने के बावजूद भी वह खुद को इस चकाचौंध से कोसों दूर रखते हैं।

ना तो आमिर किसी पार्टी में जाना पसंद करते हैं और न ही उन्हें किसी अवॉर्ड फंक्शन में जाने में कोई दिलचस्पी है, और तो और पीके एक्टर तो एक ऐसा ऑफर ठुकरा चुके हैं, जिसकी चाह बॉलीवुड के कई कलाकारों को है।

दरअसल सालों पहले जब आमिर खान के पास मैडम तुसाद की तरफ से ये ऑफर आया था कि वह उनका वैक्स स्टेच्यू अपने म्यूजियम में लगाना चाहते हैं, तो उन्होंने छोटी सी वजह से इसे भी ठुकरा दिया था।

वैक्स स्टेच्यू बनवाने से आमिर ने क्यों किया था इनकार

हिंदी सिनेमा का शायद ही कोई सितारा ऐसा होगा, जो लंदन के मैडम तुसाद में अपना वैक्स स्टेच्यू नहीं देखना चाहेगा। जिस तरह से बॉलीवुड तीनों खान से पूरा होता है, ठीक उसी तरह मैडम तुसाद भी अपने म्यूजियम में तीनों खान के वैक्स स्टेच्यू के साथ उसे और भी शानदार बनाना चाहता था।

हालांकि, आमिर खान ने उनके इन अरमानों पर पानी फेर दिया। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट्स के मुताबिक, मैडम तुसाद आमिर खान के स्टेच्यू को अमिताभ बच्चन, शाह रुख खान, सलमान खान, ऐश्वर्या राय की तरह उनका भी वैक्स स्टेच्यू अपने संग्राहलय में लगाना चाहता था, लेकिन आमिर खान ने उनका ऑफर ये कहते हुए ठुकरा दिया कि इसमें उनकी दिलचस्पी नहीं है।

उन्होंने ये भी कहा कि जिन चीजों में उन्हें इंटरेस्ट नहीं होता है वो उन्हें पीछे छोड़ देते हैं, क्योंकि उनके पास करने के लिए बहुत सारे काम हैं।

इन फिल्मों में नजर आने वाले हैं आमिर खान

आमिर खान चाहते थे कि लोग उन्हें सिर्फ उनकी फिल्मों के माध्यम से ही उन्हें जाने। आपको बता दें कि मिस्टर परफेक्शनिस्ट बॉलीवुड के उन एक्टर्स में शुमार हैं, जो कंटेंट से भरपूर फिल्में दर्शकों के सामने परोसते हैं। आमिर खान ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी।

Madame Tussauds में वैक्स स्टेच्यू के लिए Aamir Khan ने क्यों किया था साफ मना? वजह जानकर लगेगा झटका

उन्होंने धर्मेंद्र और जीनत अमान की फिल्म ‘यादों की बारात’ में काम किया था। साल 1988 में उन्होंने कयामत से कयामत तक से युवा अभिनेता के तौर पर काम किया। उनकी पहली ही फिल्म सुपरहिट रही थी। आमिर खान जल्द ही फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ में दिखाई देंगे, जिसकी शूटिंग वह शुरू कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें:- चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी टीम इंडिया, ICC को बदलना पड़ सकता है वेन्यू

You May Also Like

More From Author